Duniya Chale Na Shri Ram ke Bina | दुनिया चले ना श्री राम के बिना

|

दुनिया चले ना श्री राम के बिना, यह श्री हनुमान जी का बहुत ही लोकप्रिय भजन है। आज के पोस्ट में हम इस सुंदर भजन का लिरिक्स व वीडियो का आनंद लेंगे।

1. दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स व वीडियो

 ( दुनिया चले ना श्री राम के बिना – वीडियो )

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

सीता हरण की कहानी सुनो,

बनवारी मेरी जुबानी सुनो,

सीता मिले ना श्री राम के बिना,

पता चले ना हनुमान के बिना,

ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,

कौन बूटी लाने के काबिल था,

लक्षण बचे ना श्री राम के बिना,

बूटी मिले ना हनुमान के बिना,

दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

जब से रामायण पढ़ ली है,

एक बात हमने समझ ली है,

रावण मरे नी श्री राम के बिना,

लंका जले ना हनुमान के बिना,

ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

सिंहासन पे बैठे है श्री राम जी,

चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,

मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,

भक्ति मिले ना हनुमान के बिना,

ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

वेदों पुराणों ने कह डाला,

राम जी का साथी बजरंग बाला,

राम ना जियेंगे हनुमान के बिना,

हनुमान ना रहेंगे श्री राम के बिना,

ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *