Surya Dev ki Aarti: श्री सूर्य देव की 3 आरतीयां

श्री सूर्य देव की 3 आरतीयां। भगवान श्री सूर्य नारायण की 3 आरतीयां हिंदी व अंग्रेजी में तथा साथ में MP3 Song व रिंगटोन। आइए दोस्तों अब श्री सूर्य नारायण भगवान की आरती जानते हैं :-

1. सूर्य देव की आरती – जय कश्यप नन्दन

जय कश्यप नन्दन, ऊँ जय अदिति नन्दन।

द्दिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥ ऊँ जय….

जय सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥ ऊँ जय….

जय सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥ ऊँ जय….

जय सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥ ऊँ जय…

जय कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥ ऊँ जय…

जय नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥ ऊँ जय…

जय सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥ जय ..

2. श्री सूर्यदेव की आरती नं. 2

( श्री सूर्य देव की आरती – विडियो )

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

3. श्री सूर्य देव की आरती – जय जय जय रविदेव

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव।

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥

रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता।

षटपद मन मुदकारी, हे दिनमणि दाता॥

जग के हे रविदेव, जय जय जय रविदेव।

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥

नभमंडल के वासी, ज्योति प्रकाशक देवा।

निज जन हित सुखरासी, तेरी हम सबें सेवा॥

करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव।

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥

कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी।

निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी॥

हे सुरवर रविदेव, जय जय जय रविदेव।

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥

4. श्री सूर्य देव की आरती – MP3 Song

आइए दोस्तों अब श्री सूर्य देव की आरती का आनंद MP3 Song के माध्यम से लेते हैं। श्री सूर्य देव की आरती का MP3 Song सुनने के लिए नीचे क्लिक करें

Listen – श्री सूर्य देव आरती MP3 Song – Click Here

 

5. श्री सूर्य देव आरती – रिंगटोन डाउनलोड

आइए दोस्तों अब श्री सूर्य देव की आरती को अपनी रिंगटोन बनाते हैं। श्री सूर्य देव की आरती को अपनी रिंगटोन बनाने के लिए नीचे क्लिक करें :-

डाउनलोड – श्री सूर्य देव की आरती रिंगटोन – Click Here

6. Surya Dev Aarti Lyrics in English – 1

Om, jai kashyapa nandana, prabhu, jai aditi nandan l

tribhuvana timira nikandana, bhakta hridaya candan ll. Om, jai …

sapta ashva ratha rajati, eka cakra dhari l

dukhahari sukhakari, manasa mala hari ll Om, jai

Sura muni bhusura vandita, vimala vibhava-shali l

aghadala dalana, divakara, divya kirana mali ll Om, jai …

Sakala sukarma prasavita, Savita subha kari l

vishva vilocana mocana, bhava bandhana bhari ll Om, jai …

Kamala samuha vikashaka, nashaka traya tapa l

sevata sahaja rahata ati, manasija santapa. ll Om, jai …

Netra vyadhi hara, suravara, bhu pira hari l

vrishti vimocana santata, parahita vrata dhari ll Om, jai …

Suryadeva, karuna-kara, aba karuna kije l

hara ajnana moha saba, tattva-jnana dije ll Om, jai …

 

7. Surya Dev Aarti in English – 2

Om Jai Surya Bhagwan

Jai Ho Tinkar Bhagwan

Jagat Ke Netra Swaroopa

Tum Ho Triguna Swaroopa

Dharata Sabahi Sab Dhyan

Om Jai Surya Bhagwan…

Sarathi Arun Hai Prabhu Tum

Shweta Kamaladhari

Tum Char Bhuja Dhari

Ashwa Hai Saath Tumharey

Koti Kirana Pasaarey

Tum Ho Dev Mahan

Om Jai Surya Bhagwan….

Usha Kaal Mein Jab Tum

Udaya Chal Aatey

Tab Sab Darshan Paatey

Phailaatey Ujiaara

Jaagta Tab Jag Saara

Karey Tab Sab Gun Gaan

Om Jai Surya Bhagwan ….

Bhoochar Jalchar Khechar

Sab Ke Ho Pran Tumhi

Sab Jeevo Ke Pran Tumhi

Ved Puraan Bhakhaaney

Dharm Sabhi Tumhe Maaney

Tum Hi Sarva Shaktimaan

Om Jai Surya Bhagwan….

Pujan Karti Vishayein

Pujey Sab Ek Paar

Tum Bhuvno Ke Pratipaal

Rituyein Tumhari Daasi

Tum Shashaka Avinashi

Shubhkari Anshumaan

Om Jai Surya Bhagwan….

 

8. Shri Surya Dev Aarti in English – 3

Jai Jai Jai Ravidev Jai Jai Jai Ravidev

Rajanipati Madhaari Shatlad Jeevan Daata

Patpad Mann Madukaari Hey Dinmann Daataa

Jag Ke He Ravidev Jai Jai Jai Swadev

Nabh Mandal Ke Vaani Jyoti Prakaashak Deva

Nijjan Hit Sukhraashi Teri Hum Sab Sevaa

Karte Hai Ravi Dev Jai Jai Jai Ravidev

Kanak Badan Man Mohit Ruchir Prabha Pyari

Nit Mandal Se Mandit Ajar Amar Chavidhaari

Hey Survar Ravidev Jai Jai Jai Ravidev

 

दोस्तों आज के लेख में हमने श्री सूर्य नारायण भगवान की आरती हिंदी व अंग्रेजी में जाना तथा MP3 Song व रिंगटोन का भी आनंद लिया। आप अपनी राय या सुझाव हमें कामेंट बाक्स में बता सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *